{"_id":"65f7512d98e7d310e5027114","slug":"sugar-mills-in-the-district-will-be-closed-in-a-month-shamli-news-c-26-1-smrt1047-118180-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक माह में बंद हो जाएंगी जिले की चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक माह में बंद हो जाएंगी जिले की चीनी मिलें
Mon, 18 Mar 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। गन्ने की आवक घटने के साथ ही जिले की चीनी मिलें अगले एक माह में अपना पेराई सत्र समाप्त कर बंद हो जाएगी। साढ़े चार माह के पेराई सत्र में जिले की तीनों चीनी मिलें दो करोड़ 35 लाख 44 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। मिलों पर लगभग 60 हजार क्विंटल अवशेष गन्ना बचा है। मिलों की पेराई क्षमता के मुताबिक कम गन्ना मिलने से एक माह में अपना पेराई सत्र पूरा कर देगी।
जिले की थानाभवन एक नवंबर, ऊन चीनी मिल पांच नवंबर और शामली मिल का एक दिसंबर 2023 से पेराई सत्र चालू हुआ था। पिछले साढ़े चार माह में जिले की तीनों चीनी मिलें दो करोड़ 35 लाख 44 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। शामली चीनी मिल अपने बेसिक कोटे के 56 लाख 62 हजार क्विंटल, थानाभवन मिल 99 लाख 50 हजार क्विंटल और ऊन 79 लाख 32 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कम गन्ना मिलने से थानाभवन चीनी मिल 65 हजार क्विंटल, शामली मिल 57 हजार क्विंटल, ऊन चीनी मिल 61 हजार क्विंटल प्रतिदिन की पेराई कर रही है। पिछले साल थानाभवन मिल एक करोड़ 27 लाख क्विंटल और ऊन मिल 97 लाख और शामली 98 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर बंद हो गई थी।
वर्ष 2023-24 पेराई सत्र में शामली मिल के 11 खरीद केंद्र ऊन, थानाभवन और तितावी चीनी मिल को आंवटित होने से शामली मिल पर कम गन्ना रह गया था। अनुमान के मुताबिक शामली मिल पर 85 लाख क्विंटल कुल गन्ने में बीस-पच्चीस हजार क्विंटल गन्ना अवशेष है। इसी प्रकार ऊन मिल पर 20 लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। जिले की थानाभवन मिल 31 मार्च, ऊन मिल अप्रैल के प्रथम सप्ताह और शामली मिल 20 अप्रैल को अपना गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि इस बार चीनी मिलों पर गन्ना नहीं है। गन्ने की कमी के चलते सहारनपुर मंडल की बिडवी शाकंभरी और गागलहेड़ी मिलें बंद हो चुकी है। दो और मिलें जल्द बंद हो जाएगी। शामली, ऊन और थानाभवन समेत आठ मिलें अप्रैल में बंद हो जाएगी।