फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar Mills filed a lawsuit on wool

गन्ना भुगतान न करने पर ऊन शुगर मिल पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Oct 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 03 Oct 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mills filed a lawsuit on wool
suger mill - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊन। ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान न करने पर गन्ना समिति ऊन के प्रभारी सचिव ने मिल के अध्याशि समेत तीन के खिलाफ अमानत में ख्यानत के मामले में मुकदमा कायम कराया है। वहीं दूसरी और मिल गेट पर भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना अभी भी जारी है।

ऊन की चीनी मिल पर किसानों का 59 करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपये गन्ना भुगतान के बकाया है। मिल के द्वारा गन्ना किसानों के गन्ना भुगतान के लिए मिल के द्वारा 35 करोड़ रुपये की सीसी लिमिट चंडीगढ़ के यूनियन बैंक आफ इंडिया से बनवाई गई, लेकिन उस पैसे से किसानों का कोई भुगतान नहीं किया। इससे अलग मिल के द्वारा बेची गई चीनी से प्राप्त धन का डायवर्जन कर पांच करोड़ 58 लाख 21 हजार रुपये भी मिल मालिकों ने अन्य कार्यों में लगा लिए। 
विज्ञापन


गन्ना समिति के प्रभारी सचिव विवेक चौधरी ने मिल के प्रबंध निदेशक राणा इंद्र प्रताप सिंह, अध्यासी वीर प्रताप, यूनिट हैड जीएस खेरा के खिलाफ अमानत में ख्यानत, धारा 420 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी और बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सातवें दिन भी मिल गेट के बाहर क्षेत्र के किसानों का धरना जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक पूर्ण भुगतान मिल के द्वारा नहीं कर दिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।


मिल के अंदर किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं करने दिया जाएगा। किसानों ने सोमवार के दिन ऊन गन्ना समिति पर पहुंच कर अपना गन्ना दूसरी मिलों को आवंटन करने के लिए प्रस्ताव पास कराने के लिये अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मौके पर राजबीर, संजीव पिंडोरा, राजीव, योगेश, रवि ढिंढाली, सनोज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed