फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar Mill will today panchayat

शुगर मिल में आज होगी पंचायत

Tue, 25 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 25 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sugar Mill will today panchayat
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली में मजदूर शमीम की मौत के मामले को लेकर आज (मंगलवार) को पंचायत होगी। पंचायत में भीड़ पहुंचने की संभावना के चलते शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिल प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


शामली के राजो मोहल्ला निवासी मजदूर शमीम की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने कहा था कि बायलर के पास पंप ठीक करते समय ऊंचाई से गिरने पर मौत हुई। परिजनों ने मृतक आश्रित को    स्थायी नौकरी और आर्थिक   सहायता दिलाने की मांग की थी। भाकियू नेताओं के साथ परिजनों ने काफी हंगामा किया था और   सोमवार तक मांग पूरी न होने पर मंगलवार को मिल में पंचायत करने का एलान किया था। 
विज्ञापन


भाकियू नेता विनोद निर्वाल ने बताया कि शुगर मिल प्रबंधन मजदूरों के प्रति संवेदनशील नहीं है, तभी तो पूर्व में छह मजदूरों की   मौत हुई उनके परिजनों को भी नौकरी नहीं दी गई। अब शमीम की मौत के बाद भी मिल प्रबंधन मनमानी पर उतरा हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ ही हर बिरादरी के लोग हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुगर मिल के यूनिट हेड ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था बनाने की मांग की है। शुगर मिल के प्रभारी महाप्रबंधक (केन) नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शमीम की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। मिल प्रबंधन ने शमीम के परिवार के एक सदस्य को कैजुअल नियुक्ति देने और आर्थिक सहायता के तौर पर बीमा की धनराशि देने पर अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक आश्रित को स्थायी नियुक्ति फिलहाल नहीं दी जा सकती है, क्योंकि पूर्व में इसको लेकर लेबर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बताया कि लेबर कोर्ट का निर्णय आने पर ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed