{"_id":"681668d33a23015fab08357b","slug":"sugar-mill-did-not-pay-for-sugarcane-farmers-roared-at-the-collectorate-gave-warning-shamli-news-c-26-1-smrt1047-141279-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शुगर मिल ने नहीं किया गन्ना भुगतान कलक्ट्रेट पर गरजे किसान, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शुगर मिल ने नहीं किया गन्ना भुगतान कलक्ट्रेट पर गरजे किसान, दी चेतावनी
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के किसानों के परिचर्चा फोटो पिण्डोरा निवासी किसान विनीत चौधरी । संवाद
शामली, ऊन, थानाभवन। किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान किए बिना जिले की ऊन- थानाभवन चीनी मिल बंद हो चुकी है। शामली मिल रविवार की सुबह तक पेराई सत्र समाप्त कर देगी। जिले की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का 362.93 करोड़ रुपये कुल बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया थानाभवन मिल पर 255.39 करोड़ रुपये है। ऊन चीनी मिल पर 90.63 करोड़ रुपये और शामली चीनी मिल पर 16.91 करोड़ रुपये बकाया है।
जिले की थानाभवन चीनी मिल तीन अप्रैल और ऊन चीनी मिल पांच अप्रैल को गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। शामली चीनी मिल रविवार की सुबह तक अपना पेराई सत्र खत्म करके बंद हो जाएगी। मंडल के उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले की खतौली, मोरना, रमाला चीनी मिल को छोड़कर शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत जिले की ज्यादातर चीनी मिले बंद हो चुकी है। मंडल की चीनी मिलों में पिछले पेराई सत्र के मुकाबले इस साल गन्ने की पेराई बढ़ी है।
कैसे भरें बिजली का बिल, बच्चों की फीस
शामली, ऊन, थानाभवन। रंगाना निवासी किसान संजय चौधरी का कहना है कि ऊन चीनी मिल 14 दिन में बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रही। अब मिल बंद हो चुका है। पिंडौरा निवासी किसान विनीत चौधरी का कहना है कि बकाया गन्ना भुगतान समय से स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं। थानाभवन मिल क्षेत्र के हिरनवाडा के किसान प्रेम सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने के कारण बच्चों की फीस, बिजली बिल समय पर नहीं दिया जा रहा। हरड़ फतेहपुर निवासी लाल्ला ठाकुर का कहना है कि किसानों के समझौता के अनुसार, तीन अप्रैल तक अस्सी करोड़ रुपये का भुगतान मिल को करना था, लेकिन थानाभवन मिल 58 करोड़ का भुगतान कर पाया है।किसानों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
पूरे दिन शामली मिल रही बंद
शामली। गन्ना संकट के चलते शनिवार को पूरे दिन शामली मिल बंद रही। गन्ना इकट्ठा करने के बाद शाम को मिल को चालू किया गया।। मिल के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार की सुबह शामली चीनी मिल अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी। गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि नोकेन के चलते शामली मिल सुबह पांच बजे से बंद चल रही है। गन्ना इकट्ठा करके मिल को शाम सात बजे चालू किया गया।