फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar cane mills were allocated purchasing center

चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्र हुए आवंटित

Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sugar cane mills were allocated purchasing center
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली। गन्ना आयुक्त डाक्टर विपिन द्विवेदी ने जिले की शुगर मिलों को गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन कर दिया है। शामली स्थित अपर दोआब शुगर मिल को 45, ऊन शुगर मिल को 65 और थानाभवन शुगर मिल को 70 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि किसान ऊन शुगर मिल के समस्त गन्ना क्रय केंद्रों को हटाकर दूसरी चीनी मिलों को दिलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन गन्ना आयुक्त ने ऊन चीनी मिल के सिर्फ 10 केंद्र ही दूसरी मिलों को दिए गए हैं। वहीं, ऊन चीनी मिल को बागपत जिले के आठ केंद्र भी मिल गए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि गन्ना आयुक्त डाक्टर विपिन द्विवेदी ने चीनी मिलों को गन्ना क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऊन शुगर मिल के 10 केंद्र हटाकर दूसरी चीनी मिलों को दिए गए हैं, जिनमें शामली शुगर मिल को छह और शेरमऊ चीनी मिल को चार क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शामली शुगर मिल को इस बार 14 क्रय केंद्र मिले हैं। जिनमें खाईखेडी से एक, खतौली एक, ऊन छह के अलावा एक नया क्रय केंद्र मिला है। इनमें सिलावर, ताना, पीरखेडा, गोगवान, भूरा ए, बी और डी, तितरवाडा, ऊंचा गांव, हुरमजपुर, ख्वासपुर तथा झाड़खेड़ी शामिल हैं। थानाभवन चीनी मिल को ऊन चीनी मिल का कोई गन्ना क्रय केंद्र आवंटित नहीं किया गया है। इसके अलावा तितावी चीनी मिल के गन्ना ख्ररीद केंद्रों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed