{"_id":"607732ff8ebc3ed83300140f","slug":"students-were-scared-of-getting-average-marks-shamli-news-mrt5344938138","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं स्थगित, छात्रों की तैयारियों को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं स्थगित, छात्रों की तैयारियों को लगा झटका
विज्ञापन
विद्यार्थियों को औसत अंक मिलने का डर सताने लगा
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षाएं रद्द होने तथा इंटर की परीक्षाएं स्थगित हो जाने से छात्र-छात्राओं की तैयारियों को झटका लगा है। हाईस्कूल के मेधावी छात्र अच्छे अंकों के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें औसत अंक मिलने का डर सता रहा है। इंटर के छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नुकसान होगा।
इंटर के छात्र जयशील अनंत का कहना है कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर रखी थी। पिछले वर्ष भी ऐसा ही हुआ था। एक बार फिर परीक्षाएं टल गईं हैं। उन्हें क्लैट की परीक्षा भी देनी है। अब पता नहीं कब इंटर की परीक्षा होगी और कब क्लैट का एग्जाम होगा।
इंटर के छात्र जयंत अनंत का कहना है कि पहले मार्च में परीक्षा मानकर तैयारी की और अब मई के हिसाब से तैयारी कर रहे थे, लेकिन फिर से परीक्षा स्थगित हो गई है। उन्हें नीट की परीक्षा देनी है। समझ नहीं आ रहा कि इंटर की तैयारी में लगे या नीट की।
विज्ञापन
हाईस्कूल के छात्र यश सिंघल का कहना है कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली थी। अब परीक्षा ही रद्द हो गई है। अब पता नहीं किस हिसाब से अंक दिए जाएंगे। हाईस्कूल की ही छात्रा अनन्या मित्तल और एल्ड्रेना का कहना है कि जिन छात्रों की तैयारी बहुत अच्छी थी उन्हें भी अब औसत अंक मिलेंगे। इससे उनकी तैयारी का नुकसान होगा। वंशिक कपूर का कहना है कि परीक्षा में अच्छे अंकों का अपना महत्व होता है। सभी को समान अंक मिलने से परीक्षा के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। उनकी तैयारी बहुत अच्छी थी, लेकिन अब परीक्षा रद्द होने से नुकसान हुआ है।
छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए सही निर्णय
सिल्वर बेल्स के प्रधानाचार्य एके गोयल का कहना है कि हाईस्कूल की परीक्षा केवल 11वीं में प्रवेश के लिए होती है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए बोर्ड का निर्णय एकदम सही है। मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं को अंक दिए जाएंगे। सीबीएसई की जिला नोडल एवं स्कॉटिश स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी का कहना है कि कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। बच्चों के बचाव के लिए परीक्षाएं स्थगित करने का सही निर्णय है। मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण के व्यवहार में काफी परिवर्तन है। यह बच्चों को भी काफी प्रभावित कर रहा है। कक्षा दस में बच्चों की योग्यता का आंकलन कर अंक दिए जा सकते हैं।