{"_id":"61c4cd9457dcf111963d35cb","slug":"students-should-follow-the-path-shown-by-chaudhary-charan-singh-shamli-news-mrt5704357129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलें विद्यार्थी
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल विद्यालय में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते बच्चे व शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटा में चौधरी चरणसिंह जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने चौधरी साहब के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। विद्यालय स्टाफ ने भी चौधरी साहब के जीवन, आदर्शों और संघर्ष के बारे में प्रकाश डाला। मौके पर जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अंजलि, संजू तोमर, कोमल देवी, रूबी देवी और रामभतेरी देवी मौजूद रहे।
होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना में प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, प्रबंधक जबर सिंह खैवाल व शिक्षकों ने चौधरी चरण सिंह के चरणों में पुष्प अर्पित किए। छात्र-छात्राओं को चौधरी चरण सिंह के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर देवेंद्र तोमर, सुधीर, अनुज, लोकेश कुमार, अमृता तोमर, तनु, सलोनी, श्रुति, डोली, दीपमाला, मानसी, पूजा मौजूद रहे। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज शामली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर प्रबंधक डॉ. हरेंद्र वर्मा, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।