शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वाणिज्य वर्ग की कक्षा 11 व 12 व गृह विज्ञान व रसायन विज्ञान की छात्राओं ने विद्यालय में व्यापार मेला आयोजित किया।
आचार्य संदीप कुमार व अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित मेले का उद्देश्य बालिकाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना था। जिससे छात्राएं भविष्य में विभिन्न कंपनियों, दुकानों व कार्यालयों के द्वारा रोजगार प्राप्त कर सकें। मेले में छात्राओं ने विभिन्न व्यवसाय जैसे कंपनी, साझेदारी, एकल व्यापार, सहकारी समिति, विज्ञापन कंपनी, बीमा कंपनी, स्कंध बाजार, सीए कार्यालय, जीएसटी कार्यालय व खान-पान की दुकानें लगाई गई।
मेले का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार, प्रबंधक सुमित गुप्ता व उप प्रबंधक सुभाष ऐरन ने किया। इस अवसर पर चंचल, दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष रवि बंसल, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद