{"_id":"63066f9ff745cf1af5265312","slug":"students-gave-compartment-practical-exam-shamli-news-mrt6022144141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात विद्यार्थियों ने दी बोर्ड की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात विद्यार्थियों ने दी बोर्ड की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
आरके इंटर कॉलेज में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा सात विद्यार्थियों ने दी है। प्रयोगात्मक परीक्षा आरके इंटर कॉलेज में हुई। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और बाह्य परीक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई।
यूपी बोर्ड की इंप्रूमेंट तथा कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जिले में 10वीं में 124 और 12वीं में 72 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसकी लिखित परीक्षा 27 अगस्त को होगी। प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर आरके इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। बोर्ड ने 21 से 24 अगस्त तक कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। पहले तीन दिन में केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई। बुधवार को अंतिम दिन कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई।
आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा की जानकारी दी गई थी। भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन विद्यार्थियों ने दी। इसके अतिरिक्त गृह विज्ञान की तीन विद्यार्थियों ने और एग्रोनोमी की प्रयोगात्मक परीक्षा एक विद्यार्थी ने दी। इस तरह से तीन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में कुल सात विद्यार्थी सम्मलित हुए। भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए वीवी इंटर कॉलेज से प्रदीप कुमार, गृह विज्ञान के लिए आरडी इंटर कॉलेज सिक्का से प्रीणिता और एग्रोनोमी के लिए आरके इंटर कॉलेज से पुष्पेद्र कुमार परीक्षक के रूप में मौजूद रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।