फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students displayed their talent in the Children's Festival and Felicitation Ceremony.

Shamli News: बाल उत्सव एवं सम्मान समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 11 Feb 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in the Children's Festival and Felicitation Ceremony.
बाल दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित होने वाले बच्चे. विभाग
शामली। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बाल उत्सव एवं सम्मान समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से हुई। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की और ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

बदलाव की कहानी में ब्लॉक कांधला से अंशी चौहान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से परी, अंकिता सिंभाल, कैराना विकास क्षेत्र से शिफा; कॉमिक बुक निर्माण में कांधला से रिया मालिक, ऊन से सिया, लाइबा और थानाभवन से भावना को मंडल प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ से मीना मंच प्रदेश प्रभारी सरिता ने ऑनलाइन बच्चों और शिक्षकों को उनके प्रगतिशील कार्यों के लिए सराहना और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने मीना मंच में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों का श्रेय शिक्षकों और बच्चों को दिया और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्षेत्र अधिकारी अपेक्षा रानी ने बालिकाओं और महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, जय कुमार और शोभित मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed