{"_id":"657df50bb6569b40df0d5f31","slug":"students-demonstrated-by-blocking-the-road-in-front-of-vv-college-shamli-news-c-26-1-smrt1048-13471-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वीवी कॉलेज के सामने विद्यार्थियों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वीवी कॉलेज के सामने विद्यार्थियों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
Sun, 17 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज के सामने सडक पर धरने पर बैठे छात्रो से वार्ता करते थाना प्रभारी
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों ने तीसरे दिन भी हंगामा-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य गेट के सामने मार्ग जाम किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
वीवी पीजी कॉलेज में शनिवार को भी बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों ने इकट्ठे होकर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने गढ़ीपुख्ता-भैंसवाल मार्ग पर जाम लगा दिया और कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने पहले और दूसरे सेमेस्टर में फेल हुए विद्यार्थियों को तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई है जबकि उनसे तीसरे सेमेस्टर की फीस भी जमा करा ली गई थी। उन्हें न तो तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने दी जा रही है और न ही उनकी फीस वापस की जा रही है। इसके अलावा विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षा में कम अंक दिए गए, जिससे वे फेल हो गए। विद्यार्थियों ने समस्या का समाधान होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी। जाम की सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियाें से कहा कि उनकी समस्या का निस्तारण विश्वविद्यालय स्तर से होना है। इस तरह से बार-बार मार्ग बाधित करना उचित नहीं है। कॉलेज स्टाफ व थाना प्रभारी के समझाने पर विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया। इस अवसर पर शिवम तोमर, विशु, सागर, मनीष, विशाल व हिमांशु आदि मौजूद रहे।