फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student brutally beaten after entering school bus

Shamli News: स्कूल बस में घुसकर छात्र को बेरहमी से पीटा

Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Student brutally beaten after entering school bus
कांधला। गंगेरू मार्ग पर 11 युवकों ने बीच रास्ते स्कूल बस को रुकवा लिया और उसमें घुसकर 10 वीं के छात्र की बेल्ट और लातघूसों से जमकर पिटाई की। बस में सवार अन्य विद्यार्थी और शिक्षिकाओं में में चीख पुकार मच गई। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। घायल छात्र ने अपने परिजनो व अन्य स्कूल बच्चों के साथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव असारा निवासी अतीकुर्रहमान का 15 वर्षीय बेटा मोहिन कैराना मार्ग स्थित एक स्कूल में 10वीं का छात्र है। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद मोहिन स्कूल बस में बैठकर घर लौट रहा था। छात्र के अनुसार जैसे ही स्कूल बस गंगेरू मार्ग पर पहुंची। वहां बाइकों पर सवार 11 युवकों ने बस को रुकवा लिया। बस रुकते ही वह अंदर घुस गए। आरोप है कि युवकों ने छात्र मोहिन की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इस हमले से बस में सवार अन्य विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए आए तो उन्हें देखकर हमलावर युवक भाग गए।
विज्ञापन


घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भेज दिया गया। छात्र मोहिन ने इस्लामपुर घसौली निवासी युवक और 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल के एक अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि दो छात्रों के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हमला करने वाला छात्र स्कूल नहीं आया था। ज्ञात हुआ कि वह अपने कुछ साथियों को लेकर स्कूल बस पर पहुंचा। एक छात्र के साथ मारपीट की मामले में तहरीर दी गई है। मामले में स्कूल प्रबंधक ने बताया कि वह आज कस्बे से बाहर है उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने जानकारी देते हैं बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed