फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student beaten in primary school, report filed against Shiksha Mitra

Shamli News: प्राथमिक विद्यालय में छात्र की पिटाई, शिक्षा मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Student beaten in primary school, report filed against Shiksha Mitra
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव केरटू में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंच के समय खेल रहे कक्षा पांच के छात्र की महिला शिक्षा मित्र की बेहरमी से डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र चोट लगने से घायल हो गया। परिजनों ने छात्र का उपचार कराने के बाद थाना झिंझाना पर शिक्षा मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीएसए ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह मामला तीन दिन पहले का है। गांव केरटू निवासी सुमेर सिंह ने थाना झिंझाना पर तहरीर देकर बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र वंश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। पीड़ित का कहना है कि उसका पुत्र 16 मार्च को विद्यालय में लंच समय में खेल रहा था। आरोप है कि विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र मीनाक्षी निवासी केरटू ने वंश की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोट आई है। पिटाई के दौरान छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद साथी छात्र उसे घर लेकर पहुंचे और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने घायल छात्र का अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर एनसीआर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में बीएसए कोमल का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed