फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student assaulted, family members create ruckus at college gate

Shamli News: छात्रा से मारपीट, परिजनों ने कॉलेज गेट पर किया हंगामा

Fri, 27 Dec 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student assaulted, family members create ruckus at college gate
शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में ​शिकायत करने पहुंचे छात्रा के परिजन। संवाद
शामली। हिंदू कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा 11 की छात्रा से बृहस्पतिवार को अन्य छात्राओं द्वारा मारपीट करने के मामले में परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने प्रधानाचार्या पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। परिजन पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंदू कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा 11 की छात्रा और उसके परिजन पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार को छात्रा कक्षा में बैठी थी। उसी दौरान उसकी कक्षा की चार-पांच छात्राओं ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कमरा बंद किया और दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की।
विज्ञापन

बचाव में आई छात्राओं से भी धक्का-मुक्की की गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने शिक्षिका से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न करते हुए उल्टा उसे धमका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि वे प्रधानाचार्या से शिकायत करने आए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को अवकाश पर थी। शुक्रवार को समिति के एक सदस्य का निधन होने के कारण कॉलेज में अवकाश किया गया था। उनसे किसी छात्रा के परिजन नहीं मिले हैं। वह इस मामले को दिखवाएंगी।
उधर, पुलिस ने इस मामले में शिकायत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed