{"_id":"61d88354bd0c8977302bb736","slug":"strong-will-power-gives-success-dm-shamli-news-mrt5725713167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृढ़ इच्छा शक्ति से मिलती है सफलता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृढ़ इच्छा शक्ति से मिलती है सफलता : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन में शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ मंडल स्तर पर किया गया था। आज से जनपद स्तरों पर भी शुरुआत हो रही है। बच्चों से कहा कि बिना मेहनत के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है, इसलिए मेहनत स्वयं करनी है। क्योंकि सफलता को पाने के लिए जब तक आप अपने मन को पक्का नहीं करोगे, जब तक सफलता मिलना मुश्किल होगा।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक 108 बच्चे सूचीबद्ध हो गए हैं। जिन हेतु पैनल पर टीचर की व्यवस्था होगी के अलावा विभिन्न प्राइवेट कोचिंग सेंटर से भी अच्छा पढ़ाने वालों को बुलाया जाएगा ताकि बच्चों का भविष्य संवारा जा सके। योजना में सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस हेतु प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निशुल्क साक्षात/ऑनलाइन परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें शामली के यूपीएससी के 75 सीडीएस/एनडीए के 30, जेईई के 03 कुल 108 सफल अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण हेतु आज से शुभारंभ हो गया है। योजना के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों में मिष्ठान वितरण भी किया गया। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, डीआईओएस, सरदार सिंह, करियर काउंसिलिंग सेल कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा को-कोर्डिनेटर डॉ. राकेश कुमार उपस्थित रहे।