{"_id":"60563fba8ebc3e8d03345851","slug":"strike-for-construction-of-drain-in-machharauli-shamli-news-mrt5308909192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछरौली में नाले निर्माण के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछरौली में नाले निर्माण के लिए धरना
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव मछरौली में ग्रामिणो के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक सैनी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरौली में नाले निर्माण के लिए धरना
चौसाना। ग्राम मछरौली की वाल्मीकि बस्ती में नाले का निर्माण कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल भी करेंगे। ग्रामीणों ने एसडीएम ऊन से समस्या के समाधान की मांग की।
गांव मछरौली में गंदे पानी की निकासी के लिए बना मुख्य नाला बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाल्मीकि बस्ती से गंदे पानी की निकासी न होने से समस्या बनी हुई है। काफी समय से इसके समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि नाले में कई बार छोटे बच्चे भी गिरकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बरसात में बस्ती के लोगों को काफी मुश्किल होती है। इससे मच्छर पनप रहे हैं जिस कारण बीमारियां भी फैल रही है।
लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, अश्वनी शर्मा, राजेंद्र गोल्डी, रूपक तोमर, अश्वनी कौशिक, देशबंधु बिंदल, विष्णु शर्मा, संजीव वाल्मीकि, लोकेंद्र, शोकेंद्र कश्यप, वीरसेन, आकाश मौजूद रहे।