फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stricter security arrangements, hoodies will be on watch

सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त, हुड़दंगियों पर रहेगी निगाह

Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stricter security arrangements, hoodies will be on watch
सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त, हुड़दंगियों पर रहेगी निगाह
विज्ञापन

शामली। होली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद में जोनल सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी है। जनपद को आठ जोन और 58 सेक्टरों में बांटकर जनपद स्तरीय अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है। सीएए को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। इसी लिए जिले में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त कर हुड़दंगियों पर निगाह रखी जा रही है।
जिले में 728 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जिनमें 40 स्थानों को संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। डीएम, एसपी ने जिले भर में दौरा कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह के अनुसार विजय चौक से शहर के अंदर आने वाली होली की भीड़ को देखते हुए दो दिन तक शहर के अंदर यात्री बसों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुछ साल पूर्व होलिका दहन से पहले ही होलिका में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने से माहौल गर्माने के मामले सामने आए थे। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने होली पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बड़े स्थानों पर होलिका दहन के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी में होलिका स्थल के आसपास के लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

थाना स्तर से पुलिस लगातार इन कमेटियों के संपर्क में रहेगी। इसके अलावा जिले को चार सुपर जोन बनाए हैं, एक सुपर जोन में दो थाने शामिल किए गए हैं। थाना क्षेत्र के अनुसार आठ जोन बनाए गए हैं। इसी तरह चौकी और हल्के के अनुसार 58 सेक्टर बनाए गए हैं। पुलिस फोर्स के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। जिले में होली पर 40 संवेदशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। पुलिस मुख्यालय से पांच कंपनी पीएसी की डिमांड भेजी गई है, जिसकी रविवार रात जिले में पहुंच चुकी है। जिले में एक कंपनी पीएसी पहले से ही तैनात है। पुलिस के साथ पीएसी बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे होली पर सुरक्षा इंतजाम
होलिका दहन स्थल - 728
संवेदनशील स्थल - 40
सुपर जोन- 4
जोन- 8
सेक्टर- 58
पीएसी- 6 कंपनी
इंस्पेक्टर - 15
सब इंस्पेक्टर- 175
पीआरडी - 200
होमगार्ड - 300
डायल 112 - 45 वाहन
कोट ----
होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिले में सेक्टर-जोनल व्यवस्था लागू की गई है। जिले की पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed