{"_id":"5e3b14408ebc3ee5e02ca228","slug":"strict-action-should-be-taken-in-the-case-of-women-harassment-priyamvada-tomar-shamli-news-mrt467464614","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न के मामले में सख्त कार्रवाई हो : प्रियंवदा तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न के मामले में सख्त कार्रवाई हो : प्रियंवदा तोमर
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा तोमर ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई करते हुए घटनाओं में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा तोमर ने महिला उत्पीड़न की जन सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। घरेलू हिंसा एवं अन्य पारिवारिक मामलों की सुनवाई करते हुए उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न में तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा तोमर ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में तत्काल कार्रवाई न होने से स्थितियां बिगड़ती हैं। इसलिए इन मामलों की सुनवाई तत्काल करें। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का काम करें। उन्होंने जन सुनवाई में आई हुईं पीड़ित महिलाओं से बात की। उन्होंने एसएचओ कांधला को एक, महिला थाना को दो, एसएचओ कोतवाली को एक एवं 6 शिकायत पत्र 181 महिला हेल्पलाइन को मामले दिए। जन सुनवाई के दौरान एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, 181 महिला हेल्पलाइन से पारुल, प्रियंका मौजूद रहीं।