फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stray dogs killed deer in Bhadi village

भड़ी गांव में आवारा कुत्तों ने हिरन को मार डाला

Sun, 31 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs killed deer in Bhadi village
चौसाना। क्षेत्र के यमुना किनारे बसे भड़ी गांव के जंगल में शनिवार को हिरन का झुंड टहल रहा था। उसी समय आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। हमला होता देख हिरन जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग निकले, लेकिन एक हिरन को कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह हिरन को छुड़ाया। पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक को बुलवाकर उपचार कराया। कुछ समय बाद ही हिरन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गड्ढा खुदवाकर हिरन को को दफना दिया। वन रेंजर एनके पाल ने बताया कि कुत्तों के हमले में हिरन घायल हो गया था। उसका उपचार कराया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

----
घायल पहाड़ा की हालत में सुधार
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भाज्जू में पहाड़ा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक को बुलवाकर उसका उपचार कराया था। पहाड़ा को वन विभाग की नर्सरी में रखा गया है। वन रेंजर धर्मवृत्त ने बताया कि उपचार के बाद पहाड़ा की हालत में सुधार है। वन रेंजर धर्मवृत्त ने बताया कि पहाड़ा या हिरन गन्ने के खेत में छिपे रहते थे। ट्यूबवेल आदि पर पानी पीकर खेत में छिप जाते थे। अब गन्ने की कटाई होने से उनके छिपने की जगह नहीं होने से पहाड़ा पानी आदि की तलाश में खेत से बाहर आते है। इस दौरान वे गांव की तरफ आ जाते है। इसी दौरान नजर पड़ने पर कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed