फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stray dogs attacked and injured a girl in Khodsama of Shamli district

Shamli: अवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची को नोंचकर किया लहूलुहान, तीन पालतू कुत्तों को भी काटा, गांव में दहशत

Tue, 23 Jan 2024 04:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 04:56 PM IST
सार

Shamli News : शामली के एक गांव में अवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची को नोंचकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान अवारा कुत्ते ने तीन पालतू कुत्तों को भी काट कर जख्मी कर दिया। वहीं, कुत्तों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Stray dogs attacked and injured a girl in Khodsama of Shamli district
अवारा कुत्ते

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र में खोडसमा की आठ वर्षीय बच्ची को गांव के आवारा कुत्ते ने नोंचकर घायल कर दिया गया। आवारा के विरोध में आए घर के तीन पालतू कुत्तों को भी काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पालतू कुत्तों का भी इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


चौसाना के आवारा कुत्तों के आंतक का खामियाजा गांव की एक आठ वर्षीय बच्ची रिया पुत्र सोनू को भुगतना पड़ा। बताया गया कि रिया अपने घर के आंगन में बैठी थी, तभी एक आवारा कुत्ता घर में घुसा और बच्ची पर हमला करते हुए उसके शरीर को नोंच डाला, जिससे उसके शरीर पर जख्म हो गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दरोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग: बदमाशों ने बदल दिया था कार का नंबर, फिर भी हुए ट्रैक, पुलिस को देखते ही चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो कुत्ते ने उन पर भी हमला किया। बताया गया कि सोनू के घर के पालतू तीन कुत्तों को भी हमला कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने रिया को चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगवाया गया। वहीं, सोनू ने बताया कि पालतू कुत्तों का भी पशु चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने कार लूटी, नंबर बदला, GPS से ट्रैक हुए तो दरोगा मुन्नेश पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed