फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stray cattle caught and sent to Cow Conservation Center

Shamli News: नगर पंचायत ने आवारा गोवंश को पकड़कर गो संरक्षण केंद्र भेजा

Tue, 03 Jan 2023 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle caught and sent to Cow Conservation Center
झिंझाना नगर पंचायत के कर्मचारी आवारा गोवंश को पकड़ते हुए। - फोटो : SHAMLI
आवारा गोवंश को पकड़कर गो संरक्षण केंद्र भेजा
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। आवारा गोवशों के बढ़ते आतंक से नगरवासियों की सुरक्षा को देखते हुए नगर पंचायत ने सात आवारा गोवंश को पकड़कर गो संरक्षण केंद्र पर भिजवाया। ईओ ने बताया कि आवारा गोवंश को पकड़ने का अभियान दो दिनों के लिए चलाया जा रहा है।
आए दिन आवारा गोवंश से दुर्घटनाओं का होना आम बात हो गई है। गत दिवस मेरठ क्षेत्र में एक बैंक कर्मी की आवारा सांड़ द्वारा जान लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद झिंझाना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कस्बे वासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सोमवार को आवारा गोवंश के पकड़ने का अभियान चलाया। जिसमें उनकी टीम ने सात आवारा गोवंश को पकड़कर गो संरक्षण केंद्र बनत में भिजवा दिया है। ईओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि नगर वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा किसानों की शिकायत पर दो दिनों तक आवारा गोवंश पकड़ने का कार्य चलेगा।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व भी नगर पंचायत ने आवारा गोवंश को पकड़कर गो संरक्षण केंद्र भिजवाया था। खेतों में पहरा देते किसान भी परेशान हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में किसानों को अपनी फसल बचाने को तरह-तरह की जुगत लगानी पड़ रही है। वहीं शहरों और कस्बों में रोड पर उत्पात मचाने से रोड पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। अधिशासी अधिकारी ने झिंझाना सीमा से लगे गांव के किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपने खेतों से गोवंश को शहर की ओर भेजना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed