{"_id":"6504b3748d83faf65c0d1097","slug":"strategy-to-help-jats-by-making-tejendra-nirwal-the-district-president-shamli-news-c-26-1-smrt1047-8947-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेजेंद्र निर्वाल को जिलाध्यक्ष बनाकर जाटों को साधने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेजेंद्र निर्वाल को जिलाध्यक्ष बनाकर जाटों को साधने की रणनीति
विज्ञापन
शामली भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल
शामली। जिले में लोकसभा चुनाव 2024 की नैया पार लगाने और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए हाईकमान ने पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल की भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। तेजेंद्र निर्वाल के सामने लोस चुनाव 2024 में भाकियू-रालोद-सपा गठबंधन के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कड़ी चुनौती होगी।
जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर सतेंद्र तोमर का कार्यकाल विधानसभा चुनाव 2022 से समाप्त हो गया था। विस चुनाव 2022 के बाद भाजपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव की तैयारी कर ली थी। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बदलने का काम ठंडे बस्ते में चला गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह की ताजपोशी के बाद पार्टी हाईकमान ने क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल को प्रेक्षक बनाकर शामली में पिछले दस जून को भेजा था। पार्टी प्रेक्षक ने भाजपा के सांसद, विधायकों, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ बैठक करके शामली जिलाध्यक्ष के लिए नब्ज टटोली थी। पिछले तीन माह से भाजपा जिलाध्यक्ष पद की सूची जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को भाजपा हाईकमान ने जाटों को साधते हुए पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी करके बड़ा दांव खेला है।
तेजेंद्र निर्वाल वर्ष 2017 में शामली सदर विधायक बनकर भाजपा की राजनीति में उभर कर आए थे। वर्ष 2022 में शामली विधानसभा से चुनाव हार गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के तेजेंद्र निर्वाल खास बताए जाते हैं। पिछले कई माह से तेजेंद्र निर्वाल के ही भाजपा जिलाध्यक्ष पद ताजपोशी के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, हरबीर मलिक, डाॅ. मनोज चौधरी, राजेंद्र मादलपुर भी दौड़ में थे।
विज्ञापन
नाम की घोषणा होते ही स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
तेजेंद्र निर्वाल के नाम की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, शामली ब्लाॅक प्रमुख मुन्नी देवी के पति जयदेव मलिक, कांधला ब्लाॅक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, ग्राम मुंडेट के प्रधान पति सुनील कुमार, संजीव कश्यप कसेरवा, बहावड़ी प्रधान बटी, प्रदीप कौशिक ने मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल का स्वागत किया ।