{"_id":"64272a31749190270f064c64","slug":"storm-and-rain-stopped-electricity-power-remained-disrupted-at-five-power-sub-stations-shamli-news-c-26-1-smrt1056-1174-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आंधी व बारिश ने ठप कर दी बिजली, पांच विद्युत उपकेंद्रों पर बिजली रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आंधी व बारिश ने ठप कर दी बिजली, पांच विद्युत उपकेंद्रों पर बिजली रही बाधित
विज्ञापन
शामली किरोडी मार्ग पर बारिश से टूटी सडक पर भरा पानी
- 50 से अधिक स्थानों पर आए फाल्ट, बिजली नहीं आने के कारण लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
-फाल्टों को ठीक करने के लिए रात में ही जुट गए थे बिजली कर्मचारी, शुक्रवार को भी बाधित रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तेज बारिश व आंधी ने बृहस्पतिवार शाम विद्युत व्यवस्था को धड़ाम कर दिया। जनपद में 50 के करीब फाल्ट आने से कई इलाकों में रात में अंधेरा छाया रहा। 33/11 सब स्टेशन के पांच विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आठ घंटे से अधिक बाधित रही। शहर में भी कई स्थानों पर बिजली गायब रही। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की शाम को जैसे ही तेज बारिश व आंधी चली तो गांवों, शहरों व कस्बाें की बिजली भी गायब शुरू होनी शुरू हो गई थी। आंधी के कारण जगह-जगह बिजली के तार टूटकर सड़कों पर गिर गए। 33/11 सब स्टेशन से जुडे कुरमाली, टोडा, खोड़समा, खेडी खुशनाम, अंबेहटा उप केंद्रों के सभी गांवों में अंधेरा छा गया। करीब आठ घंटे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रही। शहर में काका नगर, दयानंद नगर, रेलपार सहित कई स्थानों पर बिजली करीब छह घंटे तक गायब रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। आंधी थमने पर रात में दो बजे कई फाल्टों को ठीक कर बिजली चालू की गई, लेकिन कुछ स्थानों पर फाल्ट ठीक नहीं होने के कारण बिजली बाधित रही। शुक्रवार की सुबह नौ बजे फिर बिजली गायब हो गई। जगह-जगह आए फाल्टों को ठीक करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी लगे रहे। सुबह से लेकर शाम तक बीच-बीच में बिजली आती-जाती रही। अधीक्षण अभियंता रामकुमार का कहना है कि बिजली को ठीक करने के लिए रात से ही कर्मचारी लगे है।
तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश से विद्युत आपूर्ति
चौसाना। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम आंधी और हुई बारिश ने किसानों पर काफी कहर बरपाया। खेतों में कटाई के लिए तैयार गेहूं और सरसों की फसल खराब हो गई है। कई जगह पेड़ तारों पर टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर से ही अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटा छा गई। कुछ देर बूंदाबांदी और फिर शाम के समय आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। चौसाना, खोड़समा सहित अन्य क्षेत्रों में रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब कुछ देर बारिश जरूर रुकी, लेकिन सात बजे दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई।
शुक्रवार शाम फिर शुरु हुई बूंदाबांदी
बृहस्पतिवार रात बारिश और आंधी के कहर के बाद शुक्रवार दोपहर में धूप निकली, लेकिन शाम को फिर से मौसम बदला और बूंदाबांदी होने लगी। जिससे फिर एक बार किसानों के चेहरे उतर गए।