फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stop illegal mining Krwao

अवैध खनन बंद कराओ

Wed, 06 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
कांधला। यमुना खादर में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने और पुलिस द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे खारिज कराने के लिए तीन गांव के लोगों की पंचायत हुई। निर्णय लिया कि अगर पुलिस प्रशासन ने मांगे नहीं मानी, तो जल्द ही महापंचायत करके आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


गांव इस्सोपुरटील क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध रेत खनन के खिलाफ एक पखवाड़ा पूर्व गांव इस्सोपुर और डूंडूखेड़ा के ग्रामीणों ने मोर्चा खोलकर खनन माफिया को खदेड़ दिया था। खनन माफिया और ग्रामीणों के बीच फायरिंग भी हुई थी। कांधला थाना पुलिस ने मामले में खनन माफियाओं के साथ ही इस्सोपुरटील और डूंडूखेड़ा निवासी करीब 12 लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसमें खनन अधिनियम भी लगाया गया था।  उसी को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर गांव इस्सोपुरटील में गांव डूंडूखेड़ा, गढ़ी रामकौर के ग्रामीणों की पूर्व प्रधान सुरेश के आवास पर पंचायत हुई। चौधरी जय सिंह ने कहा कि हमने पुलिस प्रशासन को कई बार अवैध रेत खनन पर रोक लगाने की मांग की। यमुना से लगातार हो रहे खनन व गोलीबारी के कारण ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी होने लगी थी। इसलिए इन्होंने स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया। मगर पुलिस ने साथ देने के बजाए केस दर्ज कर दिया। पूर्व प्रधान पप्पू, मुखिया पप्पन, ग्राम डूंडूखेड़ा प्रधान राजपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने भी पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया कि अगर पुलिस ने अवैध रेत खनन को बंद कराकर  शीघ्र ही ग्रामीणो पर दर्ज मुकदमा खारिज नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर प्रधान मोनू चौहान, तेजपाल, सोमपाल, मुकेश, जगदीश, चेनपाल, ओमा, मदन, उदल मुखिया, आदि ग्रामीण         मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed