{"_id":"65f8931f35d79378a00d7c94","slug":"stone-pelting-and-fighting-between-two-parties-in-isopur-khurgan-six-injured-shamli-news-c-26-1-sal1001-118235-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इस्सोपुर खुरगान में दो पक्षों में पथराव और मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इस्सोपुर खुरगान में दो पक्षों में पथराव और मारपीट, छह घायल
Tue, 19 Mar 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैराना। रुपयों के लेनदेन के विवाद में गांव इस्सोपुर खुरगान में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ तथा लाठी-डंडे चले। जिसमें एक महिला सहित दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया तथा 10-15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार शाम गांव इस्सोपुर खुरगान के मजरे नया गांव में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव होने से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। काफी लोग जूते-चप्पल व लाठी डंडे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। संघर्ष में एक पक्ष का सावेज, असलम व रफीना तथा दूसरे पक्ष के सरवर, तसव्वर और मुबारिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि मामले में 10-15 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।