फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sticks on protesters

प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकारी

Wed, 17 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sticks on protesters
शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कोरी समाज के युवक को थाने में लेकर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरी समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां फटकार कर उठा दिया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पुलिस और धरना दे रहे लोगों में तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कोरी समाज के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर बैठ गए। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस पारस कोरी ने कहा कि शासन ने कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनाए जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार आदर्श मंडी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनुमति न होने पर धरना समाप्त करने को कहा। इसे लेकर धरना दे रहे लोगों की पुलिस से बहस भी हुई। पुलिस ने प्रिंस कोरी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक युवती की पुलिस से तीखी झड़प हुई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में काफी गहमागहमी रही। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति धरना देने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दोषों को जेल भेजने का लगाया आरोप
शामली। कोरी समाज के लोगों ने गांव शामली-शामला से दो लोगों को नशीले पदार्थ के मामले में गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में समाज के लोगों ने कहा कि गांव के कुछ लोग अपने सामने किसी को पंचायत चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते। आरोप है कि पुलिस ने उनसे साज खाकर कोरी समाज के दो लोगों को नशीले पदार्थों के मामले में जेल भेज दिया, जबकि उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सतीश कोरी, आजाद कुमार कोरी, ब्रह्म सिंह कोरी, जयकरन कोरी, देवी सिंह, ओमपाल सिंह, अरविंद, संजय कुमार, ओम सिंह, राधेश्याम आदि शामिल रहे।

़ामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कोरी समाज के लोगो से वार्ता करते सीओ प्रदीप कुमार

़ामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कोरी समाज के लोगो से वार्ता करते सीओ प्रदीप कुमार- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कोरी समाज के लोगो  को धरने से उठाते पुलिसकर्मी

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कोरी समाज के लोगो को धरने से उठाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे  पर बैठी युवती को धमकाते पुलिसकर्मी

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे पर बैठी युवती को धमकाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed