{"_id":"57dc42a04f1c1b3c3dd498d3","slug":"step-wash-ganga-ram-fence","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरण धोकर श्रीराम को गंगा पार कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरण धोकर श्रीराम को गंगा पार कराई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
cultrual
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्रीराम कथा के सातवें दिन संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने राम केवट संवाद सुनाया। माजरा रोड स्थित नवीन मंडी में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन शुक्रवार को कथा की अमृत वर्षा करते हुए संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता गंगा तट पहुंचते हैं। श्रीराम को गंगा पार कराने के लिए केवट को बुुलाया जाता है।
भगवान के दर्शन करके उनसे चतुराई दिखाते हुए केवट कहता है कि हे प्रभु मैं आपको अपनी नाव में नहीं बैठा सकता। श्रीराम ने पूछा क्यों तो उसने बताया कि पत्थर की रानी अहिल्या आपके चरण स्पर्श से स्त्री बन गई थी। यदि मेरी नाव भी स्त्री बन गई तो मैं दो पत्नियों का पालन कैसे करुंगा। जिसके बाद केवट ने कहा कि मैं आपके चरण धोकर ही नाव में बैठा सकता हूं ।
केवट ने भजन गुनगुनाते हुए मेरी नइया में लक्ष्मण राम, गंगे मइया धीरे बहो। भगवान की स्तुुति की और प्रभु के चरणों को धोया और भगवान श्रीराम को गंगा नदी पार कराई। इस दौरान श्रीपाल गोयल, रविकांत गर्ग, राजीव मलिक, नरेश गर्ग, आदीश जैन, विनोद सिंघल, ओमप्रकाश वर्मा, मधु शर्मा और रवि संगल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, हनुमानधाम मंदिर पर पहुंचकर संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने यज्ञ किया। मुख्य यजमान राजेश्वर बंसल, यजमान देवेंद्र गर्ग, साक्षी गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल आदि रहे।