फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Step mother pushes daughter from roof

सौतेली मां पर बेटी को छत से दिया धक्का

Sat, 14 Sep 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Step mother pushes daughter from roof
थानाभवन में छत गिरने से घायल हूई कोमल सैनी - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। फूसगढ़ गांव में सौतेेली मां पर बेटी को छत से धक्का देकर नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। गंभीर हालत में घायल लड़की को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फूसगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार सैनी ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई की 18 वर्षीय बेेटी कोमल है। जब वह तीन साल की हुई तो उसकी मां का निधन हो गया। इसके बाद उसके भाई ने दूसरी शादी कर ली। उसके भाई के दूसरी पत्नी से तीन संतान हैं। कुछ दिन पूर्व कोमल अपने पिता के साथ रहने लगी। आरोप है कि तब से ही पिता और सौतेली मां उसका उत्पीड़न करने लगे। बृहस्पतिवार शाम पिता व सौतेली मां कोमल के साथ मारपीट कर रहे थे। शोरशराबा होने पर वह मौके पर पहुंचा और कोमल को बचाया। आरोपियों ने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि सौतेली मां ने कोमल को छत से धक्का दे दिया, जिसमें वह घायल हो गई। उन्होंने कोमल को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सैनी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वीडियो में कहानी बता रही कोमल
कोमल को अस्पताल ले जाते वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोमल बता रही है कि उसके पिता जब मर्जी तब उसकी पिटाई कर देते हैं। उस दिन भी पहले पिता ने उसे खूब पीटा और इसके बाद मां ने उसे छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि लड़की के व्यवहार को लेकर परिजनों से उसका विवाद हुआ था। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संदीप बालियान, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed