{"_id":"58cc2ae04f1c1b443732b128","slug":"station-par-lawaris-yuvti-mili","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर लावारिस घूमती मिली युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर लावारिस घूमती मिली युवती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लावारिस मिली युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालात में घूमती मिली युवती को पुलिस थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक युवती मनोरोगी है। पुलिस ने उसके परिजनों को अवगत कराने के लिए सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया है। सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन से हिंड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे एक युवती उतरी।
इसके बाद वह स्टेशन पर ही घूमती रही। स्टेशन मास्टर ने उससे पूछताछ की, तो युवती अलग-अलग बाते बताने लगी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना यूपी डायल 100 को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस युवती को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक युवती ने पूछताछ में अपने को सहारनपुर के शारदानगर निवासी चांदनी पुत्री सुशील मल्होत्रा बताया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बताए गए नाम पते के आधार पर सहारनपुर पुलिस को सूचना दे दी है। अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं लग पाया। उधर, सूचना पर नगर के पंजाबी समाज के लोग भी थाने पहुंचे। उन्होंने भी सहारनपुर निवासी अपने रिश्तेदारों को सूचना देकर लड़की के परिजनों को तलाशने का प्रयास किया।