फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Statement fragmented indignation, jam imposed

बयान पर फूटा आक्रोश, जाम लगाया

Mon, 07 Dec 2015 12:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 07 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Statement fragmented indignation, jam imposed
जलालाबाद। हिंदू संगठन नेता के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में मुसलिमों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। कस्बे में गंगोह चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की बात भी कही।
विज्ञापन


रविवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने गंगोह चौराहे पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। करीमुल्ला खां, ताहीर हसन, नदीम खां, तासीन अहमद आदि के नेतृत्व में जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। इसमें मदरसा मिफ्ता उल उलूम के सैकड़ों छात्र व कस्बे तथा देहात के लोग शामिल हुए। हाथों में नारे लिखी तखतियां लिए हुए थे और कमलेश तिवारी को फांसी दो, बाबरी मसजिद का निर्माण करो आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


 पुलिस चौकी प्रभारी अख्तर अली, थानाभवन एसओ कुलदीप कुमार, सीओ कुलदीप कुकरेती ने जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खोला। डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद एसडीएम शामली श्याम अवध चौहान पहुंचे। पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, चेयरमैन अशरफ अली खान, मदरसा मिफ्ता उल उलूम सदर मोहतमीन मौलाना हफीउल्ला खां आदि से वर्ता कर जाम लगाने वालों को समझाया। लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

 जाम लगाने वालों में वसीउल्ला खां, डाक्टर सउद हसन आदि रहे। कस्बे में इंद्रा गेट, जैन मंदिर गेट, गंगोह चौराहा, रेलवे रोड, रोडवेज बस स्टैंड आदि आने जाने वाले पूरी तरह बंद रहे।


सिर कलम करने वाले को इनाम
कस्बे में जब मुसलिम समाज के लोग हंगामा प्रदर्शन कर रहे थे, तो नारेबाजी के बीच कई युवकों ने कहा, जो कमलेश तिवारी का सिर कलम करेगा, उसे इनाम दिया जाएगा। वहीं, जिम्मेदार लोगों ने युवकों को शांत किया। उधर, हंगामे के दौरान कवरेज करने गए एक पत्रकार की जेब काटकर किसी ने 48 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed