फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   State Tax Department's office will be built at the new headquarters

Shamli News: नवीन मुख्यालय पर बनेगा राज्य कर विभाग का कार्यालय

Fri, 18 Apr 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
State Tax Department's office will be built at the new headquarters
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन मुख्यालय में आरक्षित 3640 वर्ग गज मीटर भूमि में 9.28 करोड़ रुपये की लागत से राज्य कर विभाग के कार्यालय निर्माण होगा। शासन से कार्यालय निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1.12 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन

पचास साल से राज्यकर विभाग कार्यालय करनाल रोड पर किराए के भवन में चल रहा है। 28 सितंबर 2011 में शामली को जिले का दर्जा मिलने के बाद पूर्वी यमुना नहर किनारे नवीन जिला मुख्यालय पर राज्यकर विभाग के कार्यालय के लिए 3640 वर्ग गज मीटर भूमि आरक्षित की गई थी। 31 मार्च 2025 को वित्तीय समाप्ति के दिन शासन से राज्यकर विभाग कार्यालय के लिए 9.28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई।
विज्ञापन

राज्य कर कार्यालय के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन विजय कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कार्यदायी संस्था के रूप में लाेक निर्माण विभाग भवन खंड सहारनपुर को नियुक्त किया गया है। राज्य कर कार्यालय के निर्माण के लिए अवमुक्त 1.12 करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। निर्माण एजेंसी जल्द ठेकेदार नियुक्त करने के लिए ऑनलाइन टेंडर छोड़ेगी। कार्यालय में 13 विभागीय अधिकारियों के कार्यालय कक्ष बनेंगे। जिसमें सभाकक्ष्र, सचल दल कार्यालय कक्ष, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय कक्ष, दो सचल दल कक्ष, पंजीयन कक्ष, चार दीवारी कक्ष शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed