{"_id":"5928783c4f1c1b260c537520","slug":"state-government-is-engaged-in-enhancing-industrial-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक निवेश बढ़ाने में लगी है प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक निवेश बढ़ाने में लगी है प्रदेश सरकार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिकविकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि राज्य में पांच वर्षों में इतना औद्योगिक निवेश नहीं हुआ होगा, जितना एक वर्ष में होगा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि शामली के विकास में उद्योगों की अग्रणी भूमिका है।
उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार उद्योगों और औद्योगिक निवेश को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति लाने के लिए मंत्रिमंडल के समूह का गठन किया है। नई औद्योगिक नीति बनाने में उद्यमियों का सहयोग लिया जा रहा है। सीएम ने ऐसी नीति बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी उद्योग को लगाने में समस्या न आए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हैं। राज्य में यूपीएसआईडीसी, औद्योगिक क्षेत्रों और सड़कों की हालत जर्जर है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से बहुत सारी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने उद्यमियों को उनकी समस्याओं के समाधान का हरसंभव सहयोग का वादा किया तथा उनसे चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजू देवी, सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत विजयपाल राणा, भाजपा नेता अजय संगल, अशोक मित्तल, मयंक जैन, यशपाल पंवार, उद्यमी राजीव जैन, वेदप्रकाश आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीण गोयल, अनुज जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।