{"_id":"5f4557618ebc3e3cd1087e6e","slug":"start-preparations-for-panchayat-elections-adg-shamli-news-mrt497985111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की शुरू करें तैयारियां: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की शुरू करें तैयारियां: एडीजी
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की शुरू करें तैयारियां: एडीजी
शामली। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने थाना प्रभारियों से कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पूर्व में चुनाव संबंधी जो भी विवाद हुए हैं उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
मंगलवार को जनपद में निरीक्षण करने आए एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की। एडीजी ने थाना प्रभारियों से कहा कि टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराधियों की संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई की जाए। सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण तेजी से किया जाए। एडीजी ने एक माह में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस द्वारा की गई गुंडा एक्ट आदि की कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की जमानत निरस्त कराए जाने, पॉक्सो एक्ट के मामलों में अतिशीघ्र कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। एडीजी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि पंचायत चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। पूर्व के विवादों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। एडीजी ने कहा कि जनपद में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई संतोषजनक पाई गई है। जिन घटनाओं का खुलासा होना बाकी है, उनमें जल्द कार्रवाई कर खुलासा किया जाए। एडीजी ने मुहर्रम को लेकर थानों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी जुलूस सार्वजनिक स्थानों पर नहीं निकाला जाएगा। इसके बारे में सभी थाना प्रभारी संबंधित जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर अवगत करा दें। उन्होंने कहा थाने पहुंचने वाले शिकायतकर्ता/पीड़ित की समस्या का समाधान किया जाए। इस मामले में किसी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। बैठक में डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सभी सीओ, थाना प्रभारी, आरआई हरमीत सिंह, सीएफओ दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
पेंशनर्स की समस्याओं को सुना
एडीजी ने पेंशनर्स की बैठक लेकर पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। एडीजी ने पुलिस और पेंशनर्स के बीच बढ़ रही दूरियों को कम करने और जरूरी सूचनाओं को साझा कर बेहतर संवाद बनाने और कार्य संस्कृति में बदलाव लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर समस्याएं पुलिस कार्यालय स्तर से हल हो जाएंगी, लेकिन फिर भी कोई समस्या उच्च स्तर से हल होनी है तो डीआईजी और उनके माध्यम से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना व पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
एडीजी राजीव सभरवाल ने थाना आदर्श मंडी का निरीक्षण किया। थाने में साफ-सफाई, मालखाना, आवास, बैरक, मेस, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने माल के वाहनों के निस्तारण कराने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर डीसीआरबी, एलआईयू, कोरोना सेल, आईजीआरए, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ समेत सभी शाखाओं का निरीक्षण का अभिलेखों के रखरखाव को देखा और उसमें सुधार के लिए संबंधित शाखा प्रभारी को निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी ने अभियोजन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा कराने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एडीजी ने गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
कांधला थाने का निरीक्षण रद्द होने से ली राहत की सांस
कांधला। थाने में एडीजी का प्रस्तावित निरीक्षण रद्द होने से स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस की ली है। एडीजी को कांधला थाने का निरीक्षण करना था। इसके लिए कई दिन से तैयारियां चल रही थी, लेकिन वे निरीक्षण को नहीं आए। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी कारण से एडीजी के द्वारा स्थानीय थाने का निरीक्षण दौरा रद्द कर दिया गया।