फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Staff nurse and ward boy fight while on duty at hospital

Shamli News: अस्पताल में ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स और वार्ड आया में मारपीट

Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Staff nurse and ward boy fight while on duty at hospital
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स और वार्ड आया के बीच डिलीवरी मरीज को लेकर हुए विवाद प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला 11 सितंबर की रात का है, जब एक गर्भवती महिला दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आई थी। स्टाफ नर्स अमरीता कटारिया महिला का चेकअप कर रही थीं, तभी वार्ड आया सुषमा वहां पहुंच गई। आरोप है कि सुषमा ने मरीज के कान पर फोन लगाते हुए कहा कि यह डिलीवरी करने वाली डॉक्टर नहीं है और नर्स को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया तथा धक्का देकर वहां से हटने को कहा।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स अमरीता कटारिया ने आरोप लगाया कि वार्ड आया ने उन्हें अपमानित किया, धमकी दी और डिलीवरी मरीज को लेकर दबाव बनाया। वहीं वार्ड आया सुषमा का कहना है कि नर्स उनसे गाली-गलौज करती थीं और धक्का-मुक्की करने के साथ अस्पताल से हटवाने और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed