{"_id":"6a1343d0b7bad6821807634d","slug":"staff-nurse-accused-of-demanding-money-from-family-of-woman-who-came-for-delivery-shamli-news-c-26-1-sal1002-166178-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्टाफ नर्स पर प्रसव के लिए आई महिला के परिजनों से रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्टाफ नर्स पर प्रसव के लिए आई महिला के परिजनों से रुपये मांगने का आरोप
Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांधला। सीएचसी में प्रसव के लिए आई महिला के परिजनों से स्टाफ नर्स पर जांच और डिस्चार्ज के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। गढी मियां निवासी आदिल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी हसीबा को प्रसव के लिए 23 मई को सीएचसी कांधला में भर्ती कराया था। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने भर्ती करने के कुछ देर बाद ही जांच के नाम पर 1500 रुपये की मांग की। परिजनों ने जब अपनी गरीबी और असमर्थता का हवाला दिया, तो स्टाफ नर्स ने इलाज करने से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि उस समय स्टाफ नर्स का पति भी मौजूद था, जिसने परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने किसी तरह 900 रुपये का इंतजाम कर स्टाफ नर्स को दिए, जिसके बाद ही महिला का उपचार शुरू हुआ। महिला ने पुत्री को जन्म दिया। पीड़ित का आरोप है कि रविवार को जब अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को डिस्चार्ज करने के लिए कहा, तो मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स और आशा ने 2500 रुपये की मांग कर दी। उन्होंने पैसों का बंटवारा बताते हुए कहा कि 1500 रुपये स्टाफ नर्स, 500 रुपये आशा कार्यकर्ता तथा 500 रुपये सफाई कर्मचारी को इनाम के रूप में देने होंगे। आदिल ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जाएगी।