फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SSI line spot in case of tampering with teachers

एसपी ने एसएसआई को किया लाइन हाजिर

Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SSI line spot in case of tampering with teachers
जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर से लौट रही शिक्षिकाओं से हुई थी छेड़छाड़
विज्ञापन

एसएसआई पर मामले में कार्रवाई न करने का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे में जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर से घर लौट रही दो शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में एसपी ने एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
कस्बा निवासी दो शिक्षिकाओं के साथ जन्माष्टमी की रात मंदिर से घर लौटते समय रास्ते कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर पीड़ितों पर हमला कर दिया था। इसमें दोनों शिक्षिकाओं समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने सात नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद कार्रवाई के लिए पीड़ितों को तीन घंटे से भी अधिक समय तक थाने में खड़ा रहना पड़ा था।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से नाराज भाजपा नेता और व्यापारी एसएसआई गजेंद्र सिंह भाटी के खिलाफ थाने में धरने पर बैठ गए थे। पता चलने पर सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने मौके पर पहुंचकर एसपी अभिषेक झा से बात करके धरनारत लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रविवार को एसपी अभिषेक झा ने दरोगा गजेंद्र सिंह भाटी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस इस मामले में आरोपी ऋतिक, यश और निखिल को जेल भेज चुकी है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed