फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sri Hanuman Jayanti today, recitation of Sundarkand will be fruitful

श्री हनुमान जयंती आज, सुंदरकांड का पाठ होगा फलदायी

Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sri Hanuman Jayanti today, recitation of Sundarkand will be fruitful
शामली। जिले भर में श्री हनुमान जयंती मंगलवार को मनाई जाएगी। सुबह से लेकर शाम तक हवन पूजन और अखंड श्रीरामायण और सुंदर कांड का पाठ करना फलदायी है। श्री हनुमान धाम पर सुबह सात बजे अखंड श्रीरामायण का पाठ का शुुरू हो गया है। मंगलवार को दोपहर एक बजे अखंड रामायण का पाठ का समापन बाबा बजरंग की आरती के साथ होगा।
विज्ञापन

श्री हनुमान ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक संकट मोचन श्री हनुमान बजरंग बली का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। इसलिए इस दिन चैत्र पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना शुभ माना गया है। सोमवार दोपहर 12.44 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का आरंभ होकर मंगलवार 27 अप्रैल को रात्रि 9.01 मिनट पर समापन होगा। इसी लिए मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना और अनुष्ठान करना फलदायी रहेगा। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि श्रीहनुमान धाम पर सोमवार को सुबह सात बजे अखंड श्रीरामायण का पाठ का शुुरू हो गया है। मंगलवार को दोपहर एक बजे अखंड रामायण का पाठ का समापन बाबा बजरंग की आरती के साथ होगा।
विज्ञापन

श्री हनुमान जयंती पर पूजा के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.06 बजे से 04.50 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त 11.40 बजे से 12.33 बजे तक।
अमृत काल 12.26 बजे से 01.50 बजे तक।
विजय मुहूर्त 0217 बजे से 03.09 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त 06.26 बजे से 06.49 बजे तक।
त्रिपुुष्कर योग 05.14 बजे से 0.533 बजे तक।
निशिता मुहूर्त रात्रि 11.44 बजे से 12.28 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed