फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sports talent of children of council schools will be improved

Shamli News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों की निखारी जाएगी खेल प्रतिभा

Sun, 11 Jun 2023 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Jun 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sports talent of children of council schools will be improved
- अंतराष्ट्रीय स्तर के कोच बच्चों को प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभा निखारने का करेंगे काम
विज्ञापन

- स्कूलों में कराए जाते हैं विभिन्न खेल, अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिलेंगे टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए शासन ने पहल शुरू कर दी है। स्कूलों में हाेने वाली विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन करने के बाद उनको अंतराष्ट्रीय स्तर के कोच से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि वह उनके अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखार सकें। इससे बच्चों को मंडल व राज्य स्तर पर स्कूलों में होने वाली प्रतियोगिता में जाने का मौका भी मिलेगा।
जिले भर में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। अब खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बच्चों को मंडल स्तर पर सूची तैयार कर भेजा जाएगा, जिससे वह वहां भी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके। साथ ही अच्छे खिलाड़ी का चयन करते हुए उक्त खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय कोच से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर बच्चों के चयन करेंगे और उनकी सूची शासन को उपलब्ध कराएंगे, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। सूची उपलब्ध हो जाने के बाद उन्हीं बच्चों का ट्रायल होगा और उसके बाद चयनित बच्चों को खेल विभाग के कोच प्रशिक्षित करेंगे। शासन ने बीएसए से खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची मांगी है। बीएसए को जल्द से जल्द यह सूची मुहैया करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंडल स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं
तैराकी, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, हैण्डबाल, हॉकी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। जबकि राज्य स्तर पर भी इन्हीं खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

- खिलाड़ियों की मेहनत लाएगी रंग
परिषदीय विद्यालयों में ऐसे सैकड़ों बच्चे हैं जो जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लेकिन उनके अंदर की प्रतिभा जनपद स्तर पर ही दबी रह जाती थी। अब ऐसे खिलाड़ियों को मंडल और राज्य स्तर पर भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। जिले के खिलाड़ी बच्चों को मौका मिला तो निश्चित तौर पर खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed