फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sports news

Shamli News: 26 पदक जीतकर ग्लेडिएटर्स हाउस ने मारी बाजी

Sat, 15 Nov 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
sports news
शहर के स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खेलकूद के विजेता और ​शिक्षकगण। स्कूल
शामली। शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग खेलों में हाउसों की टीमों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। इसमें सबसे अधिक 26 पदक जीतकर ग्लेडिएटर्स हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का आयोजन हुआ। दो दिवसीय खेल स्पर्धा में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, हैंडबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शूटिंग (निशानेबाजी) व धनुर्विद्या (निशानेबाजी), खो-खो, कबड्डी तथा विभिन्न इंडोर-आउटडोर खेलों में भाग लिया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप ट्रॉफी ग्लेडिएटर्स हाउस ने सबसे अधिक 26 पदकों को अपनी झोली में डालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पार्टन्स 22 पदकों के साथ द्वितीय फीबियंस 20 पदक व और टाइटन्स 13 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. खुर्शीद अनवर व न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने की। प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed