फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed up action against miscreants

अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाएं

Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Speed up action against miscreants
बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाएं
विज्ञापन

शामली। एसपी सुुकीर्ति माधव ने मंगलवार को थाना गढ़ीपुख्ता का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क पर शिकायती प्रार्थना पत्रों के रखरखाव संबंधी अभिलेखों को चेक किया। एसपी ने आवासीय बैरक एवं भोजनालय को भौतिक रूप से चेक किया, जिसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध मिली। उन्होंने अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, टॉप-10, एनसीआर रजिस्टर एवं जमानतदार रजिस्टर का अवलोकन किया। सभी अभिलेख मानक के अनुरूप पाए गए। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों की बीट पुस्तिका का अवलोकन कर कर्मियों से उनके क्षेत्र की विभिन्न सूचनाओं की जानकारी की। नए प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों से उनके ट्रेनिंग शीट चेक कर प्रशिक्षण में होने वाली कठिनाई के बारे में जानकारी की। एसपी ने ग्राम चौकीदारों से उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की सूचनाएं प्रभारी निरीक्षक को दिए जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीओ थानाभवन अमित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed