फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special amazing coincidence after 499 years of Holi

होली का 499 साल बाद विशेष अद्भुत संयोग

Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special amazing coincidence after 499 years of Holi
होली का 499 साल बाद विशेष अद्भुत संयोग
विज्ञापन

शामली। इस साल होली पर 499 साल बाद ध्रुव का ऐसे शुभ योग बन रहे हैं। होली के दिन ध्रुव योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। जबकि मकर राशि में शनि और गुरु विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे।

पंचांग के अनुसार होलिका दहन 28 मार्च रविवार के दिन पूर्णिमा की तिथि में किया जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.37 बजे से रात्रि 8.56 बजे तक योग रहेगा। इस साल होली पर विशेष योग बनने से महत्व बढ़ गया है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 29 मार्च 2021 सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। पंडित प्रभुशंकर शास्त्री के मुताबिक 499 वर्ष बाद ऐसे शुभ योग बन रहे हैं। इस बार होलिका दहन रविवार, 28 मार्च, और रंगों की होली 29 मार्च 2021 को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को है। होली के दिन बहुत ही शुभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। 499 साल बाद इस होली में एक विशेष दुर्लभ योग भी बन रहा है। इससे पहले दुर्लभ विशेष योग तीन मार्च, सन् 1521 को निर्मित हुआ था। 29 मार्च को होली में चंद्रमा, कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed