फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP workers demand improvement in law and order

सपा कार्यकर्ताओं ने की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग

Tue, 20 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP workers demand improvement in law and order
शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
सपा कार्यकर्ताओं ने की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग
विज्ञापन

शामली। सपा कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश के राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एडीएम अरविंद कुमार सिंह को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम अरविंद कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हत्या - लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। बलिया, हाथरस, बलरामपुर, आजमगढ, बुलंदशहर, भदोही, लखनऊ, बांराबकी, बागपत, मेेरठ, फतेहपुर, अलीगढ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मथुरा, महाराजगंज, प्रयागराज, पीलीभीत में हुई हैवानियत की घटनाओं से प्रदेश सरकार की बदनामी हुई है। जिले के विद्युत निगम ने एक अक्तूबर को सरचार्ज लगाकर किसानों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मांगेराम मलिक, डाक्टर सत्यपाल सिंह कश्यप, विनोद वर्मा, प्रदीप सिंह, जावेद जंग, देवेंद्र सिंह, सत्यांशु वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, रवि बालियान, अनुज जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed