फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP tried to reach out to the Scheduled Castes

-महात्मा गांधी के अधूरे सपने पूरा करने के लिए आगे आए अनुसूचित समाज: सुधीर पंवार

Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP tried to reach out to the Scheduled Castes
शामली। समाजवादी पार्टी ने बसपा का परंपरागत वोट बैंक रहे अनुसूचित समाज को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। गांधी जयंती पर शामली में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में वक्ताओं के निशाने पर भाजपा रही। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

सपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन माजरा रोड पर देव गार्डन में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने जाति विहीन समाज का सपना देखा था, वह अभी तक भी अधूरा है। सार्वजनिक उपक्रमों व संपत्तियों के निजीकरण पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए सांविधानिक अधिकारों को खोखला कर रही है।
विज्ञापन

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा जाति व्यवस्था को कम करने की बजाय बढ़ा रही है। अनुसूचित जाति की नौकरी छीनकर उनसे पांच किलोग्राम अनाज के बदले में वोट ली जा रही है। कार्यक्रम की संयोजक प्रमिला देवी ने कहा कि उनका सपा का अनुभव बहुत अच्छा रहा है, उन्होंने समाज के लोगों से आगे बढ़कर साथ आने आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपाल बरला जट और संचालन अनुज पंवार व अक्षय चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed