{"_id":"5e41a7838ebc3ee5ee52d5a9","slug":"sp-took-stock-of-security-in-banks-shamli-news-mrt468294763","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन
शामली ओरियंटल बैक में निरिक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : SHAMLI
एसपी ने बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
शामली/कैराना। एसपी विनीत जायसवाल ने बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान बैंकों के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। एसपी ने बैंकों में सीसीटीवी कैमरों की दिशा ठीक करने और सुरक्षा गार्डों को अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को रोक टोक करते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले। एसपी विनीत जायसवाल ने शामली और कैराना के कई बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शामली में एसपी ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचकर शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सुरक्षा के उपकरण अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आसपास खड़े संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि कैराना में स्थित एक बैंक की चहारदीवारी टूटी पाई गई, उसकी शीघ्र मरम्मत कराने के बैंक मैनेजर को निर्देश दिए। कुछ बैंकों के सीसीटीवी कैमरों की दिशा ठीक न मिलने पर बैंक मैनेजर को कैमरों की दिशा एवं दशा ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बैंक परिसर के अंदर और बाहर अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों को रोक-टोक करने के निर्देश दिए।
कैराना में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एसपी विनीत जायवाल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों की तलाशी ली और बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एसपी ने पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक में पहुंचकर बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे और अलार्म की जांच पड़ताल की और बैंकों के बाहर सुरक्षा गार्डों के बारे में भी जानकारी ली।