{"_id":"63124634e72cce73cc1a3cbd","slug":"sp-raises-demand-for-investigation-in-jalalabad-meat-case-shamli-news-mrt60349315","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद मांस प्रकरण में सपा ने जांच कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद मांस प्रकरण में सपा ने जांच कराने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जलालाबाद कस्बे में कई दिन से चल रहा मांस प्रकरण गंभीर है। उन्होंने डीएम-एसपी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सपा इस प्रकरण को लेकर आंदोलन करेगी।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस दबाव में काम कर रही है। मांस बरामद होने पर बिना किसी जांच के उसे भैंस का बताकर दबा दिया गया। दोबारा सैंपलिंग की मांग उठी तो मांस गड्ढे में नहीं मिला। इस मामले में चौकी प्रभारी को जिम्मेदार ठहराकर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास किया गया है। यह प्रकरण अवैध कमाई से जुड़ा है।
मामला संवेदनशील होने के कारण भविष्य में इसके राजनीतिक इस्तेमाल की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस प्रकरण की जांच कराकर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करें। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी इस प्रकरण को लेकर आंदोलन करेगी। प्रदेश कार्यालय को इस घटना से अवगत कराकर विधानसभा पटल पर रखने की मांग करेगी।