फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP is not hearing left

सुनवाई न होने पर छोड़ी बसपा

Mon, 11 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 11 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
SP is not hearing left
शामली। बसपा छोड़कर रालोद का दामन थामने वाले पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक का लखनऊ से  शामली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह रालोद मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को नगर के माजरा रोड पर स्थित श्री विश्वकर्मा पार्क में हुई रालोद की सभा में पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि धन वसूली में बसपा सबसे आगे है। चाहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव हो, या बहन जी का जन्मदिन हो, अथवा टिकट दिलवाने के नाम पर हर बार नेताओं से लक्ष्य धन वसूली की जाती है।
विज्ञापन


बसपा में सांसद, विधायक-पूर्व विधायक की कोई सुनवाई नहीं होती थी। इसलिए बसपा की नीतियों से तंग आकर रालोद में पुन: आए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ ने कहा कि नए पेराई सत्र में गन्ना मूल्य निर्धारित करने, पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज समेत कराने, विद्युत निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न रोकने व बिजली दरों को कम करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में 12 जनवरी को प्रदर्शन करेंगे। पूर्व विधायक चौधरी बाबू सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक रतनपाल सिंह पंवार, जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन तरसपाल मलिक, प. उप्र रालोद के महासचिव अशरफ अली खान, जिला पंचायत सदस्य वाजिद अली, देशराज भनेड़ा, सत्यवीर पंवार, हरेंद्र ताना, प्रदेश सचिव अनवार चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोहनलाल कसेरवा, रालोद  महिला जिलाध्यक्ष सरोज मलिक युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी, विशाल करोड़ी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रुस्तम अल्वी आदि ने विचार रखे। पंकज सरोहा, ब्रजपाल धीमान, सुनील मलिक, देवेंद्र तोमर, आशुतोष पंवार, डॉ. मुबारक अली, देवेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, अजित निर्वाल मौजूद रहे। संचालन पउप्र महासचिव योगेंद्र चेयरमैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed