फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP handed over the command of women's police station to Nidhi Chaudhary

एसपी ने निधि चौधरी को सौंपी महिला थाने की कमान

Wed, 27 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP handed over the command of women's police station to Nidhi Chaudhary
138 पुलिसकर्मियों के किए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसपी अभिषेक ने महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक संध्या वर्मा को हटाकर उनके स्थान पर निरीक्षक निधि चौधरी को कमान सौंपी है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन और थानों में तैनात 138 पुलिसकर्मियों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए गए हैं।
मंगलवार देर रात को एसपी अभिषेक ने महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या वर्मा को हटाकर उन्हें महिला सम्मान प्रकोष्ठ/महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी नियुक्त किया है। उनके स्थान पर महिला सम्मान प्रकोष्ठ/महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी निधि चौधरी को महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बुधवार को जिले की पुलिस लाइन और थानों में तैनात 138 पुलिसकर्मियों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया है। इनमें चार ऑपरेटर, 36 मुख्य आरक्षी और 98 आरक्षी शामिल हैं। जिले में बंपर तबादलों से पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। एसपी ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के मद्देनजर जनपद की पुलिस लाइन एवं थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed