{"_id":"6539691900221a275f04f5d6","slug":"sp-grp-listened-to-the-problems-of-passengers-traveling-in-the-train-shamli-news-c-26-1-sal1002-10979-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एसपी जीआरपी ने ट्रेन में सफर कर सुनीं यात्रियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एसपी जीआरपी ने ट्रेन में सफर कर सुनीं यात्रियों की समस्याएं
Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन का जायजा लेते एसपी जीआरपी आशूतोष शुक्ला।संवाद
शामली। एसपी जीआरपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने शामली रेलवे स्टेशन और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं, यात्रियों की समस्याएं भी सुनीं। मातहतों को यात्रियों के साथ मृदु व्यवहार के साथ पेश आने को कहा।
एसपी जीआरपी सुबह के समय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक, दो का जायजा लिया। वेंडरों से लेकर यात्रियों से भी उनकी समस्याएं जानी। कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। एसपी ने जीआरपी थाने का जायजा लिया। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने अभी तक थाने में दर्ज मामलों का ब्योरा दिया। उन्होंने बैठक लेकर मातहतों को अलर्ट रहने, यात्रियों के साथ भी सभी को मृदु व्यवहार के साथ पेश आने को कहा। इसके बाद उन्होंने शामली से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन में सफर कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सफर के दौरान यात्रियों से उनकी समस्याएं भी जानी। कुछ यात्रियों ने भीड़ अधिक होने की बात कहीं। एसपी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से अब रात और दिन के समय चलने वाली सभी ट्रेनों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।