फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP district president's eye closed for four hours

सपा जिलाध्यक्ष चार घंटे तक नजर बंद

Tue, 08 Dec 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP district president's eye closed for four hours
थानाभवन क्षेत्र के गांव रायपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अ? - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली में किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के शामली आवास पर चार घंटे तक पुलिस न नजर बंद रखा। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली आंदोलन को सपा द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के विवेक विहार कालोनी में स्थित आवास पर सुबह 8 बजे आदर्श मंडी पुलिस ने नजरबंद कर दिया। लगभग चार घंटे तक उनको नजरबंद किया रखा, बाद में पुलिस को चकमा देकर घर से निकले। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस द्वारा नजर बंद करने की जानकारी दी। उधर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने थानाभवन ब्लाक के रायपुर और हसनपुर लुहारी में प्रदर्शन करते हुए बाइक रैली निकाली। केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारे बाजी की।
विज्ञापन

प्रो. सुधीर पंवार ने बताया कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में अघोषित आपात काल लगाया हुआ है। उन्होंने सभी वर्गों विशेषकर व्यापारी भाइयों से अनुरोध किया है कि किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मंगलवार को होने वाले भारत बंद में अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें। सपा जिला कार्यकारिणी ने भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को शामली-मेरठ रोड पर सुबह 10 बजे भारी संख्या में पहुंचकर चक्का जाम करने निर्णय लिया है। सपा जिला कार्यकारिणी दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए बुधवार को सपा कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे जलालाबाद से लेकर शामली तक किसान यात्रा प्रारंभ करेंगे। किसान यात्रा का समापन मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed