{"_id":"61e1ce974f42f3517935882e","slug":"sp-candidate-number-1-became-criminal-number-1-of-the-state-sambit-patra-shamli-news-mrt5734457100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का अपराधी नंबर-1 बना सपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी नंबर-1: संबित पात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का अपराधी नंबर-1 बना सपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी नंबर-1: संबित पात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव में कैराना सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। रालोद-सपा गठबंधन ने वर्तमान विधायक नाहिद हसन को एक बार फिर इस सीट से उतारा है। टिकट की घोषणा होते ही भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर अखिलेश यादव को घेरा है। जिसके बाद इस पर बहस शुरू हो गई। करीब 23 घंटे में इस ट्वीट को 10 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साढ़े तीन हजार लोगों ने इस रिट्वीट किया है और करीब एक हजार कमेंट किए गए हैं।
नाहिद के प्रत्याशी बनाए जाने पर यह की थी टिप्पणी
संबित पात्रा ने अपनी टिप्पणी में कहा कि प्रदेश का अपराधी नंबर-1 बना समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी नंबर-1। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में जिस कैराना से हिंदुओं का पलायन करने पर मजबूर किया था। आज उसी विधानसभा क्षेत्र से कुख्यात गैंगस्टर को प्रत्याशी बनाकर समाजवादी पार्टी कैराना को फिर से उसी कालखंड में ले जाना चाहती है। इसमें पोस्ट में यह भी लिखा है कि सपा प्रत्याशी नहीं गैंगस्टर नाहिद हसन कहिए। जमीन खरीद-फरोख्त में 80 लाख की धोखाधड़ी का आरोप। शामली की विशेष अदालत कर चुकी है भगोड़ा घोषित। नाहिद हसन पर कई मामले दर्ज।
नाहिद हसन की आईडी से बताया गया नफरती चिंटू
नाहिद हसन के नाम से ट्विटर की आईडी से संबित पात्रा के इस ट्वीट पर पलटवार किया गया है। जिसमें कहा गया कि आप क्यों बिलबिला रहे हो, घबराओ मत यहां भाजपा नहीं जीतेगी। यहां हिंदु मुस्लिम मिलकर रहते है। तुम जैसे नफरती चिंटू की यहां जरूरत नहीं।